गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शराब ठेके पर युवक की हत्या

श्रीगंगानगर : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में भादरा थाना क्षेत्र के गांव निनाण में एक युवक की शराब ठेके पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी कविता पूनिया के अनुसार आज सुबह लगभग 3:15 बजे सूचना मिली कि निनाण गांव में बस अड्डा के पास शराब ठेके के आगे एक युवक मृत पड़ा है। मौके पर आकर पड़ताल की गई तो मृतक की पहचान सुनील उर्फ धोलू निवासी गांव निनाण के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हत्या के इस मामले में चार संदिग्ध युवकों को फिलहाल पूछताछ के लिए पकड़ा है। वारदात में अगर कोई और भी शामिल है, तो उसकी भी घर पकड़ की जाएगी। उधर,मृतक सुनील के रिश्ते में लगते चाचा सतवीर के अनुसार उसे आज सुबह लगभग 3:45 बजे सूचना मिली कि सुनील की ठेके पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है।यहां आने पर पता चला कि बस अड्डा के समीप एटीएम के साथ एक होटल पर सुनील और कुछ युवक कल रात लगभग 12 बजे खा-पी रहे थे।

तभी इनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में शराब ठेकेदार के कारिंदे भी शामिल हो गए, जो सुनील को ठेके पर ले आए।मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और शव ठेके के आगे डाल दी। अभी झगड़े की वजह का पता नहीं चला। पुलिस ने घटनास्थल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *