हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित राष्ट्रीय सामाजिक पुरस्कार
कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत
सेल्फ डिफेन्स सोसाइटी द्वारा सोमवार सुबह हिसार के महाराज अग्रसेन भवन में राष्ट्रीय सामाजिक पुरस्कार 2022 समारोह का आयोजन किया गया। देश व समाजहित में श्रेष्ठ कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं को नैशनल सोशल एक्सीलेंस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा अग्रसेन भवन के अध्यक्ष अंजनी कुमार खरियावाला उपस्थित रहे। सेल्फ डिफेन्स सोसाइटी के फाउंडर व अध्यक्ष रोहताश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में देश के सभी कोने से सम्मानित सामाजिक संगठन व प्रतिभावान व्यक्तियों द्वारा इस कार्यक्रम में शिरकत किया गया। जिन्हें अलग-अलग क्षेत्र मे बेहतरीन कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
सेल्फ डिफेन्स सोसाइटी हरियाणा द्वारा युथ सोशलग्राम फाउंडेशन को भी सर्वश्रेष्ठ संस्था का अवार्ड दिया गया। इसमें फांउडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष कोमल शर्मा द्वारा यह अवार्ड प्राप्त किया गया। इस कड़ी में संस्था के निदेशक अमित भारद्वाज सहित संस्था के 12 सदस्यों ने यह अवार्ड प्राप्त किया। निदेशक अमित भारद्वाज ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि यह अवार्ड पूरे भारत वर्ष से 50 सदस्यों को दिया गया है जिनमें से 12 अवार्ड उनकी संस्था ने प्राप्त किये। उन्होंने कहा – संस्था निरंतर समाज के लिए कार्य कर रही है और जितना संभव हुआ आगे भी करती रहेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कोमल शर्मा ने कहा कि, यह ख़िताब संस्था द्वारा निरंतर देश व समाज हित में किये गए कार्यों का परिणाम है न सिर्फ संस्था का बल्कि यह मैं उन सभी युवाओं को समर्पित करती हूँ जो निरंतर देश हित के लिए कार्य कर रहें है। संस्था के निदेशक योगेश चौधरी ने कहा कि, हमारा यूथ परिवार निरंतर समाज से जुड़कर कार्य कर रहा है। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हमारी संस्था सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करा रही है, निरंतर आवारा पशुओं के स्वास्थ्य कार्य कर रहें हैं और बच्चों को शिक्षित करने के लिए निशुल्क ट्यूशन सेंटर की स्थापना की जा रही है।
संस्था निदेशक ने कहा, गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था करना आदि कार्यों में निरंतर संस्था के सदस्य अग्रसर है। यह अवार्ड हरियाणा ज़िला सोनीपत से प्रिंस शर्मा, चंडीगढ़ से अमित भारद्वाज, राजस्थान से प्रियंका भारद्वाज व निशा पाल, गुरुग्राम से योगेश चौधरी, मध्य प्रदेश से दीपक भन्नारे व सदस्य कीर्ति चौरसिया, स्नेहा, मनीष और उमेश आदि ने प्राप्त किया।
