गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नौनिहालों के सर्वांगीण विकास में यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन दो कदम आगे

फांउडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाल दिवस उपलक्ष्य विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए कार्यक्रम

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत

महेंद्रगढ़ : ग्राम नौलायजा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन के सौजन्य से बाल दिवस उपलक्ष्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दिवस फांउडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष कोमल शर्मा के निर्देशानुसार विभिन्न स्थानों पर बाल दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फांउडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष कोमल शर्मा ने गौरवशाली भारत को जानकारी देते हुए बताया कि, इस दिवस महेंद्रगढ़ टीम के सहयोग से सपना बालकुंज एवं अनाथ बाल आश्रम व सोनीपत, गुरुग्राम झुग्गी-बस्ती में रहने वाले असहाय निर्धन परिवारों के बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया गया।

बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस स्वरूप मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यूथ सोशलग्राम फांउडेशन द्वारा बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित नेहरू मानते थे कि बच्चे किसी भी राष्ट्र के भावी निर्माता होते हैं, इसलिए उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें मूलभूत सुविधाएंँ उपलब्ध करवाने के साथ ही उन्हें सही शिक्षा, पोषण, संस्कार स्थापित सहित सुनिश्चित करना है। असहाय बाल सरंक्षण एवं शैक्षणिक सहयोग में यूथ सोशलग्राम फांउडेशन सदस्य अग्रदूत की भांति बच्‍चों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा के आधार की मज़बूत नींव निर्मित करने पर पूरजोर प्रयासरत है।

इस वर्ष बाल दिवस उपलक्ष्य कार्यक्रम का नेतृत्व हरियाणा जिला महेंद्रगढ़ फांउडेशन अध्यक्ष दीपिका ने किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, सुलेख, लोक नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों में विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों में शैक्षणिक सामग्री का वितरण के साथ बच्चों को चाचा नेहरू के विचारों से अवगत कराया गया साथ ही सभी बच्चों का समग्र विकास और उनको शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस विशेष अवसर पर यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन अध्यक्ष सहित सदस्य कविता, रवीना, निकिता, प्रीति, खुशबु, प्रिया, हिमांशु,अंशिका, एकता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *