गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केरल में सार्वजनिक स्वच्छता को बढ़ावा देंगे युवा

तिरुवनंतपुरम : केरल में सुचित्वा मिशन सार्वजनिक स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए हरित कर्म सेना (एचकेएस) के प्रयासों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिये रविवार को ‘यूथ मीट्स हरित कर्म सेना’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में कुल 1,400 युवाओं और एचकेएस के 350 स्वयंसेवकों के शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टिकाऊ जीवन शैली के लिए अनुकरणीय अपशिष्ट-निपटान प्रणालियों की भूमिका पर जोर देना है। साथ ही एचकेएस के लिए सार्वजनिक समर्थन को मजबूत करने का भी प्रयास है। आयोजकों ने सेना के सामने आने वाली समस्याओं, चुनौतियों और सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ एचकेएस की नियमित गतिविधियों पर विचारों का बेहतर आदान-प्रदान करने की योजना बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *