महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र में आज एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ बरामद होने से हड़कम्प मच गया।
पुलिस उप अधीक्षक उमेश चंद्र ने बताया कि बेलाताल कस्बे में कोठी फूलबाग इलाके में वाटर फिल्टर प्लांट के समीप निर्जन स्थान पर एक चिल्ला के पेड़ में फांसी पर लटका हुआ अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृत युवक की उम्र कोई 26 वर्ष के आसपास ज है। यहां सुबह की सैर पर निकले ग्रामीणों ने इस शव को देखा था और इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मोके पर कुछ ही समय मे लोगो की भारी भीड़ जुट गई किन्तु मृतक की शिनाख्त नही की जा सकी है।
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नही है कि युवक ने आत्महत्या की अथवा मामला कुछ और है। पुलिस ने फिलहाल उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पंचनामा भर कर पोष्ट मार्टम के लिए भेजा है और अपनी जांच.पड़ताल शुरू की है। मृतक की शिनाख्त के लिए सीमावर्ती मध्य प्रदेश व जिले के अन्य पुलिस थानों को सूचना भेज कर इलाके के गुमशुदा लोगों के विषय मे जानकारी ली गई है।
उल्लेखनीय है कि बेलाताल में इन दिनों एक पखवाड़े तक चलने वाले परंपरागत मकर संक्रांति मेले की धूम मची है, जिसमे आयोजित रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमो को देखने के लिए हर रोज आस.पास के गांवों से हजारों की भीड़ उमड़ती है।
युवक का शव पेड़ से लटका मिला
