गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के थाना खैरीघाट क्षेत्र के बेहड़ा गांव में शुक्रवार सुबह आम के पेड़ से फंदे पर लटका एक अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार ज़िले के थाना खैरीघाट अंतर्गत बेहड़ा गांव के लोग शुक्रवार सुबह खेत में नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे, लोगों ने गांव के बाहर आम के पेड़ से एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटकता देखा। लोगो में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना खैरीघाट पुलिस को दी गई।
खैरीघाट प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ से शव को उतरवाकर पहचान करवाने का प्रयास किया लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *