गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इतिहास में 19 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं

1839- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया

1898- मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का जन्म

1905- बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर का निधन

1910- जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त

1918- बोलेविको ने पेट्रोगाड स्थित संविधान सभा को भंग कर दिया

1919- फ़िल्म जगत के मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का जन्म

1920- अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया

1921- मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये

1927- ब्रिटेन ने अपनी सेना को चीन भेजने का निर्णय लिया

1938- जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया

1941- ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर क़ब्ज़ा किया

1942- ‘द्वितीय विश्वयुद्ध’ के दौरान जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर कब्ज़ा किया

1949- कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी

1956- सूडान अरब लीग का नौंवा सदस्य बना

1960- अमेरिका और जापान के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ

1966- इंदिरा गाँधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया

1975- हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया

1986- पहला कम्प्यूटर वायरस ‘सी.ब्रेन’ सक्रिय किया गया

1990- भारतीय विचारक और धर्मगुरु आचार्य रजनीश का पुणे में निधन

1995- चेचन्या के अलगाववादी राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने ने उसे नष्ट कर दिया

2002- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने किसी भी ग़ैर-पाकिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान में होने से इन्कार किया

2004- हिमाचल प्रदेश में चम्बा ज़िले के गरौला गांव में एक बस के नदी में गिर जाने से 21 लोग मारे गए

2005-सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

2007- जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला

2008- सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन’ ने ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया’ के साथ समझौता किया

2009- झारखण्ड में राजनीतिक अनिश्चितता को समाप्त करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने ‘राष्ट्रपति शासन’ लगाने का निर्णय किया

2010- पश्चिम बंगाल बिहार और उड़ीसा ने बीटी बैंगन का विरोध किया। देश के कुल बैंगन उत्पादन में इन तीन राज्यों का 60 प्रतिशत हिस्सा है

2013- स्काटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत

2020- विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की

2021- रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक वी शांता का निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *