गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स

मुंबई: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 126 अंक की गिरावट लेकर 60,920.02 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 60,716.55 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि लिवाली की बदौलत दोपहर से पहले यह 61,032.47 अंक के उच्चतम स्तर को छूने में सफल रहा। उतार-चढ़ाव से गुजरता हुआ अंत में यह पिछले दिवस के 61,045.74 अंक के मुकाबले 0.31 प्रतिशत गिरकर 60,858.43 अंक पर रहा। इसी तरह निफ्टी भी 46 अंक गिरकर 18,119.80 अंक पर खुल। सत्र के दौरान यह 18,063.75 अंक के निचले जबकि 18,155.20 अंक के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,165.35 अंक की तुलना में 0.32 प्रतिशत टूटकर 18,107.85 अंक पर आ गया। इस दौरान सेंसेक्स की 20 कंपनियां बिकवाली का शिकार हो गई। नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में एशियन पेंट 2.64, इंडसइंड बैंक 1.89, टाटा मोटर्स 1.87, HUL 1.36, बजाज फिनसर्व 0.88, AIRTEL 0.64, TCS 0.54, NTPC 0.53, ICICI BANK 0.36, एचसीएल टेक 0.36, SBI 0.24, इंफोसिस 0.24, सन फार्मा 0.24, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.16 और रिलायंस 0.14 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, TATA STELL 0.73, पावरग्रिड 0.64, टेक महिंद्रा 0.49, AIXS BANK 0.47, HDFC Bank 0.44, एलटी 0.27,HDFC 0.20, बजाज फाइनेंस 0.20, मारुति 0.08 और WIPRO के शेयरों ने 0.04 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *