गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुपौल में सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों की मौत

सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बलुआ निवासी तीन छात्र मोहम्मद तोहिद, मोहम्मद अरवाज और अमन कुमार ठाकुर परीक्षा देने के लिए बलुआ से मधेपुरा मोटरसाइकिल से जा रहे थे। राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 57 पर दूअनियां गांव के समीप मोटरसाइकिल की हाईवा से टक्कर हो गई । इस दुर्घटना में तीनों छात्रों की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *