किशनगंज : बिहार में किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शनिवार को हार्डवेयर कंपनी के कर्मचारी से 05 लाख 28 हजार रूपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अहमद ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी बैंक से 05 लाख 29 हजार रूपये निकालकर लौट रहा था। इस दौरान सेंट्रल बैंक चौक के समीप बाइक सवार अपराधियों ने कर्मचारी से रूपयों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
