गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोयला कारोबारी के कर्मी से 10 लाख की लूट

सुपौल : बिहार के सुपौल जिले में पिपरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 327(ई) पर बसहा चौक के समीप आज सशस्त्र अपराधियों ने कोयला कारोबारी के कर्मी से दस लाख रुपये लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कर्मी दीपक कुमार अलग अलग जगहों के चिमनी मालिकों से बकाए रकम की वसूली कर मोटरसाइकिल से मधेपुरा वापस लोट रहा था। घटनास्थल पर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने उनपर पीछे से वार कर उनकी मोटरसाइकिल रुकवाई और हथियार के बल पर उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिए। मोटरसाइकिल की डिक्की में दस लाख रुपये रखे हुए थे । सुपौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार इन्द्रप्रकाश ने कहा कि कर्मी दीपक कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *