गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिड डे मील खाने के बाद 100 बच्चे बीमार

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में आज मिड डे मील का दूषित खाना खाने से करीब एक सौ बच्चे बीमार हो गये। नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने गुरुवार को यहां बताया कि उक्त मध्य विद्यालय में गुरुवार को दोपहर में करीब एक सौ बच्चों ने मिड डे मील का खाना खाया था और बाद में अपने घर लौटे। उन बच्चों की तबियत उल्टी होने के से बिगड़ने लगी।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से मामले की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस और अन्य वाहनों से करीब एक सौ बीमार बच्चों को तुरंत नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल को भी अलर्ट कर दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि उक्त मध्य विद्यालय में तैयार खाना के दूषित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले की जांच के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *