गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भूमि विवाद में 2 लोगों की मौत, कई घायल

छपरा : बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के भकुडा भिट्ठी गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भकुडा भिट्ठी गांव निवासी गिरीशदेव दूबे का जमीन सम्बंधित विवाद अपने गांव के ही निरंजन सिंह के साथ पूर्व से चल रहा था। मामला छपरा व्यवहार न्यायालय में लम्बित है। आज रविवार को उक्त विवादित भूमि पर निरंजन सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और ट्रेक्टर से उसे जुताई कराने लगे। जिसकी जानकारी मिलने पर गिरीशदेव दूबे अपने पुत्र शोभा कांत दूबे, भाई रमेश दूबे, उमेश दूबे और शशिकांत दूबे के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे और खेत जोतने से मना किया।

जिसके बाद निरंजन सिंह और उनके समर्थकों ने उपरोक्त पांचों व्यक्ति के उपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। सूत्रों ने बताया कि झड़प के दौरान चलाये गये घातक हथियार से गिरीशदेव दूबे और शोभाकांत दूबे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *