गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पकड़ा गया 272 ग्राम सोना

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से बुधवार को सीमा-शुल्क अधिकारियों ने एक यात्री से 272.98 ग्राम सोना जब्त किया। इसकी कीमत तकरीबन 14.15 लाख रुपये है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह सोना एक महिला यात्री के पास से मिला, जो दुबई से विमान संख्या ईके 524 से भारत आयी थी। महिला ने सोने को पेस्ट के रूप में अपने शरीर में छुपाया था। सूत्रों ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *