गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

2.5 करोड़ मूल्य के सोना के साथ 3 गिरफ्तार

गया : बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के गया जंक्शन से राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शनिवार को करीब दो करोड़ 57 लाख रुपये के सोना के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रेल पुलिस सूत्रों ने यहां बताया गया जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर डीआरआई पटना तथा आरपीएफ गया द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान गाड़ी संख्या 12379 अप सियालदह-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस तथा सियालदह नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से 4.5 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 57 लाख रुपये बताई जाती है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को पूछताछ के लिये डीआरआई पटना की टीम अपने साथ ले गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *