गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वैशाली में 356 किलोग्राम गांजा बरामद

हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने 356 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर गुरूवार की देर रात जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के मुकरमपुर गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गयी। इस दौरान मौके से 291 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
सूत्रों ने बताया कि जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र के हलसा चौक के निकट गुरूवार की देर रात गश्त के दौरान एक पिकअप वैन से 65 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। बरामद कुल 356 किलोग्राम की कीमत करीब पांच लाख रूपया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *