गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दीवार से दबकर 4 मजदूरों की मौत

पटना : बिहार में पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह दीवार से दबकर चार महिला मजदूरों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ब्यापुर गांव के समीप ईंट भट्ठा पर मजदूर काम कर रहे थे तभी एक दीवार भरभरा कर गिर गयी। इस दुर्घटना में चार महिला मजदूरों की दबकर मौत हो गयी तथा कुछ अन्य घायल हो गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *