गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिहार में गया के निकट गुरपा स्टेशन पर मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे, आवागमन बाधित

पटना : पूर्व मध्य रेलवे के कोडरमा – मानपुर रेलखंड के बीच गुरपा स्टेशन पर बुधवार सुबह कोयला लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण अप और डाउन लाइन पर रेलगाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया है । पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि धनबाद रेलमंडल के कोडरमा और मानपुर रेलखंड के बीच गुरपा स्टेशन पर आज प्रात: 06:24 बजे कोयला लदी मालगाड़ी के 53 वैगन पटरी से उतर गए जिसके फलस्वरूप अप एवं डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
कुमार ने बताया कि बरवाडीह, गया, नेसुचबो गोमो और धनबाद से दुर्घटना राहत यान तथा अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुच गई है । मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गुरपा स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण धनबाद गया रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है वहीं कुछ का आंशिक समापन किया गया है।
उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को वाराणसी से प्रस्थान करने वाली 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस का आंशिक समापन गया, गया से प्रस्थान करने वाली 13546 गया-आसनसोल एक्सप्रेस का आंशिक समापन टनकुप्पा, धनबाद से प्रस्थान करने वाली 13305 धनबाद-डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस का आंशिक समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो और आसनसोल से प्रस्थान करने वाली 13553 आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस का आंशिक समापन धनबाद में किया गया है जबकि 26 अक्टूबर को आसनसोल से प्रस्थान करने वाली 13545 आसनसोल-गया नहीं चलेगी ।
श्री कुमार ने बताया कि 26 अक्टूबर को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 12381 हावड़ा-नई दिल्ली, कोलकाता से प्रस्थान करने वाली 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस और 12319 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया आसनसोल- झाझा, पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते जबकि पटना से प्रस्थान करने वाली 12365 पटना-रांची एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-टोरी के रास्ते चलाई जा रही है ।
इसी तरह 26 अक्टूबर को हटिया से प्रस्थान करने वाली 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया चंद्रपुरा-कतरासगढ़-धनबाद – प्रधानखंटा-झाझा- किउल-दिनकर ग्राम सिमरिया के रास्ते, पूर्णिया कोर्ट से प्रस्थान करने वाली 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-टोरी-लोहरदगा- रांची के रास्ते चलेगी ।

वहीं, 25 अक्टूबर को पुरी से प्रस्थान करने वाली 12801 पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया राजाबेरा-भंडारीडीह- (बरकाकाना छोड़कर)-गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन के रास्ते, बीकानेर से प्रस्थान करने वाली 12260 बीकानेर- सियालदह एक्सप्रेस, अजमेर से प्रस्थान करने वाली 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12382 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस, जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया- किऊल- झाझा के रास्ते तथा आनंद विहार टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली 12444 आनंद विहार टर्मिनस-हल्दिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-पटना-झाझा – आसनसोल के रास्ते जबकि नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12802 नई दिल्ली- पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया डेहरी ऑन सोन-गढवा रोड-बरकाकाना-मुरी के रास्ते चलायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *