हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र से पुलिस ने 600 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात शंभूपुर कुआरी गांव स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी की गयी। इस दौरान ट्रक पर लदी 600 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी है। बरामद शराब की कीमत करीब 60 लाख रूपये है। सूत्रों ने बताया कि मौके से पांच पिकअप वैन भी जप्त की गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
