हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 649 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर मानपुर गांव स्थित एक ठिकाने पर गुरूवार की रात छापेमारी की गयी। इस दौरान ट्रक पर लदी हरियाणा निर्मित 649 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी। बरामद शराब की कीमत 60 लाख रूपये है। सूत्रों ने बताया कि मौके से ट्रक के उपचालक लव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
