गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

समस्तीपुर में सीएसपी कर्मी से सात लाख 55 हजार रूपये की लूट

समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) के कर्मी से करीब सात लाख 55 हजार रुपये लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) के कर्मचारी अजय कुमार जिले के कल्याणपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से सात लाख 55 हजार रुपये निकाल कर मोटरसाइकिल से कुसियारी ग्राहक सेवा केंद्र जा रहा था।

इस दौरान टांड़ा सिवान गांव के पास बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उसे रोककर रूपये लूट लिये। सूत्रों ने बताया कि घटना को अंजाम देने बाद सभी अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गये।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जिले की सीमाओं को सील कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *