गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीवान और बेगूसराय में भी जहरीली शराब से 8 लोगों की हुई मौत

पटना : बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब कांड के बाद शनिवार को सीवान और बेगूसराय जिलों में भी कथित जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि जहरीली शराब पीने से सीवान जिले में छह और बेगूसराय जिले में दो लोगों की मौत होने की खबर है । सूचना के अनुसार, शुक्रवार की रात रात कुछ लोगों ने शराब पी थी जिसके बाद वे बीमार हो गए और इलाज के दौरान आज सुबह इनमें से आठ लोगों ने दम तोड़ दिया । सूत्रों ने बताया कि पुलिस इस संबंध में छानबीन कर रही है। शराब बिक्री करने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है । वहीं, दूसरी ओर सारण जिले में पिछले चार दिनों में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 70 से अधिक हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *