जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को पंजाब में अमृतसर जिले के सीमावर्ती गांव भरोपल से 850 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह लगभग 08:40 बजे, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा बाड़ के आगे एरिया डोमिनेशन गश्त करते हुए गांव भरोपल के पास खेत में संदिग्ध पैकेट देखा। उन्होंने बताया कि पीले चिपकने वाले टेप में लिपटे हुए इस पैकेट में से 850 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
