छपरा : बिहार में सारण जिला पुलिस ने विशेष अभियान में 94 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण निर्माण, परिवहन एवं अवैध बालू के खनन, परिवहन, भण्डारण आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाकर 94 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान ट्रक -11, ट्रैक्टर – 07, मोटरसाईकिल -03, कार-01, मोबाईल- 02, स्कूटी-01, नगद राशि 2,80,000 रू0 15 लीटर डीजल एवं 396 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।
सूत्रों ने बताया कि इस दौरान मशरख थानान्तर्गत वर्ष 2020 के माह दिसम्बर में ग्राम सिकरी निवासी विपत राय की हत्या में संलिप्त अभियुक्त राजेश राम को गिरफ्तार किया गया। पिछले 24 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 07 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 1150 लीटर पाश / अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
विशेष अभियान में 94 अभियुक्त गिरफ्तार
