छपरा : बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना पुलिस और एंटी लिकर टास्क फोर्स ने आज एक कंटेनर से 98 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह आरा-छपरा सेतु पर वाहन जांच शुरू की गई। इस दौरान एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। इस क्रम में कंटेनर से 98 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। सूत्रों ने बताया कि हालांकि इस दौरान कंटेनर का चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
