गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रंगदारी मांगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

सीतामढ़ी : बिहार में सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड पंद्रह में एक व्यक्ति से मोबाइल फोन पर कॉल कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला दो अपराधी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बीते शनिवार को वार्ड पंद्रह निवासी महंत दिलीप दास उर्फ देव नंदन दास से अपराधियों ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल कर दस लाख रुपये को रंगदारी मांगी।

इसके बाद दिलीप दास ने धमकी वाले अपराधियों का फोन नंबर पुलिस को दिया। इस सिलसिले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार जारी छापेमारी से रंगदारी मांगने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में कन्हौली थाना क्षेत्र का सीताराम भंडारी उर्फ संजय कुमार श्रीवास्तव और मेजरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला रोशन कुमार शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *