नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) अपने नेटवर्क में नए माध्यम से विज्ञापन प्रसारित करने के लिए पूरीतरह तैयार है, जिसके अनुसार अब ट्रेनों में ऑडियो आधारित विज्ञापन प्रसारित करना संभव होगा। यह नई सुविधा सेवा संबंधी अनिवार्य उद्घोषणाओं के साथ सहजता से डिजाइन की गई है जिससे यात्रियों का समग्र मेट्रो अनुभव बढेगा। अनिवार्य सेवा संबंधी उद्घोषणाओं के बीच प्रसारित होने वाले ये ऑडियो विज्ञापन यात्रा के दौरानरान यात्रियों को सुखद अनुभव भी देंगे।
डिएमआरसी कॉर्पाेरेट कम्युनिकेशन के मुख्य कार्यकारी निदेशक व प्रवक्ता अनुज दयाल ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।
दयाल ने बताया कि आरंभ में यह व्यवस्था केवल कश्मीरी गेट से बिरर्पुर बॉडरक के बीच वॉयलेट लाइन की छह ट्रेनों में की जा रही है। ये विज्ञापन शुरुआत में दिसंबर, 2023 से एक वर्ष की अवधि के लिए प्रसारित किए जाएंगे। इस पायलट प्रोजेक्ट से प्राप्त फीडबैक के आधार पर राजस्व अर्जन वाले इस माध्यम का अन्य लाइनों पर भी विस्तार किया जाएगा। ऑडियो आधारित मार्केटिंग राजस्व का माध्यम है जिसकी दिल्ली मेट्रो में अपर संभावनाएं हैं क्योंक ये विज्ञापन उन लाखों यात्रियों तक तत्काल पहुंच बनाएंगे जो हर दिन मेट्रो से यात्रा
करते हैं। कई अन्य मेट्रो प्रणालियां भी राजस्व अर्जन के लिए इस उपाय पर विचार कर रही हैं। उदाहरण के लिए, मुंबई मेट्रो (लाइन-1 : वर्साेवा से घाटकोर्पर) अपने भागीदारों को सकिय तौर पर विज्ञापन के अवसर प्रदान कर रही है। कोविड-19 महामारी के दौरान, दिल्ली मेट्रो सेवाओं को काफी समय के लिए निलंबित करना पड़ा था। बाद में सेवाओं को कई प्रतिबंधों के साथ विभिन्न चरणों में फिर से शुरु किया जा सका।
इसके कारण डीएमआरसी के राजस्व अर्जन के स्रोत काफी हद तक सीमित हो गए थे। अब डीएमआरसी गैर-टिकटिंग स्रोतों से अपना राजस्व बढाने के लिए कई कदम उठा रही है ताकि संचालन कार्य सुगमता से हो सके। स्टेशनों की कॉ-ब्रांडिंग और ‘मोमेंटम 2.0’ ऐप का लांच ऐसे कुछ उर्पाय हैं जिन्हें हाल ही में शुरु किए गए हैं।
ट्रेन में ऑडियो विज्ञार्पनों की यह अवधारणा पिनड्रॉर्प मेट्रो टेक प्रा. लि. द्वारा प्रस्तावित है, जो पिनड्रॉर्प मीडिया ग्रुप का हिस्सा है। इस कंपनी की स्थापना प्रसिद्ध मीडियाकर्मी शम्मी नारंग द्वारा की गई है। यह कंपनी दिल्ली मेट्रो को पिछले दो दशकों से ट्रेनों में तथा स्टेशनों पर प्रसारित होने वाले ऑडियो कन्टेंट उर्पलब्ध करा रही है और अब ट्रेनों में ऑडियो विज्ञापन प्रसारित करने का नया काम डीएमआरसी के साथ मिलकर कंपनी करेगी।
