गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिंदौरा में फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव मंशीरपुर में बिन्दौरा के दौरान उत्पात मचाने एवं फायरिंग करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंशीरपुर निवासी राकेश महावर ने बताया कि गत रात्रि गांव से होकर बिंदोरा निकाला जा रहा था कि तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 6 व्यक्ति आए और बिंदोरा में आकर नाचने लगे। एक व्यक्ति के हाथ में अवैध हथियार था और नाचने के दौरान हवाई फायर किया। इस पर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया और बाकी पांच व्यक्ति अवैध हथियार लेकर फरार हो गए।

आरोपी एक बाइक भी छोड़कर चले गए। घटना की सूचना नौगांवा थाना पुलिस को सूचना दी गईं। सूचना पर नौगांवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और मुलजिम को गिरफ्तार कर नौगांवा थाना लेकर आई। एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान अमीर सिंह रायसिख उम्र 22 साल निवासी जहानपुर के रूप में हुई है। आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया तथा अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *