गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अग्नि सुरक्षा के मकसद से प्रशिक्षण देगा यूपी रोडवेज

लखनऊ : अग्नि सुरक्षा संबंधित जोखिमों की पहचान और उनके नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार को बताया कि यूपी में अग्नि सुरक्षा संबंधित जोखिमों की पहचान और उनके नियंत्रण के लिए कर्मचारियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के 115 डिपो एवं 20 क्षेत्रीय कार्यशालाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण तिथि जल्द ही तय होगी। यह प्रशिक्षण न्यूनतम 300 घंटे एवं अधिकतम 500 घंटे का होगा। निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रेणीवार प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उन्होने कहा कि योगी सरकार का उद्देश्य है कि प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारियों के जरिए जहां उप्र परिवहन निगम को इसका लाभ मिले। आग लगने की घटनाओं में बेतहाशा कमी हो, वहीं कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी योगी सरकार संजीदा है। इस प्रशिक्षण के अंत में अफसरों व कर्मचारियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारियों को एक वर्ष के लिए एक लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा भी प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *