गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश के पूर्वोत्तर के अनेक हिस्सों में बारिश

भोपाल : मध्यप्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के बीच पिछले चौबीस घंटों के दौरान पूर्वाेत्तर के अनेक हिस्से में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। वहीं, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुयी जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गयी है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। वहीं नर्मदापुरम एवं सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुयी। शेष संभागों में मौसम शुष्क रहा। राजधानी भोपाल में सुबह धूप खिलने के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे ठंडक बनी रही।
इस बीच उमरिया में 21़ 4 मिलीमीटर (मिमी), सिवनी में 20़ 8 मिमी, मंडला में 16़ 1 मिमी, रीवा में 12़ 6 मिमी, जबलपुर में 11़ 8 मिमी, छिंदवाड़ा में 10़ 6 मिमी, सीधी में 8़ 6 मिमी, सतना में 7़ 7 मिमी, नरसिंहपुर में 4 मिमी, मलॉलखंड में 2़ 9 मिमी, पचमढ़ी में 2़ 4 मिमी, खजुराहो में 2 मिमी के अलावा दमोह, बैतूल और सागर जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा हुयी।
विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल जिलों में कुछ स्थानों पर तथा नर्मदापुरम, बैतूल, रीवा, सतना, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और दमोह जिलों में कहीं कहीं वर्षा एवं गरज चमक की संभावना है। शेष संभागों में मौसम के शुष्क रहने की की संभावना है। वहीं, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों के अलावा अन्य स्थानों पर घना या मध्यम कोहरा पड़ने की भी संभावना जतायी है।
राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह धूप खिलने के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते मौसम में ठंडक बनी रही। यहां अगले चौबीस घंटों के दौरान भी बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *