गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मऊ में दीवार गिरी, पांच मरे

मऊ : उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दीवार गिरने एक बालक और चार महिलाओं की मृत्यु हो गयी जबकि 19 अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार घोसी कस्बा निवासी बृजेश मद्धेशिया के घर शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम है, जिसमें आज हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। महिलाओं का समूह हल्दी रस्म अदा करने के लिए बैंड बाजे के साथ कस्बे से बाहर गया था।

वापसी के समय एचडीएफसी बैंक के समीप ही एक पुरानी दीवार भरभरा कर महिलाओं के समूह के ऊपर गिर गया, जिसमें लगभग 30 लोग दब गए। हादसे में एक बच्चा और चार महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अरुण कुमार पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे सहित पूरा प्रशासनिक कमला मौके पर पहुंच गया। राहत व बचाव कार्य जारी है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *