गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक से भारी मात्रा में शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

छपरा : बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में जयप्रभा सेतु पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। उत्पाद विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप आ रही है। इस सूचना के आधार पर थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने जयप्रभा सेतु पर से गुजर रहे सभी वाहनों की जांच स्कैनर से करना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कंटेनर की जब जांच की गई तो उसमें लगभग 400 से ज्यादा कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया।
सूत्रों ने बताया कि जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त करने के साथ ही उसके चालक हेमराज को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में चालक हरियाणा निवासी हेमराज ने बताया कि शराब छपरा में डिलेवर की जानी थी। जिसके लिए उसके छपरा पहुंचने पर मोबाइल से लोकेशन दिया जाना था। मोबाइल जब्त कर उत्पाद विभाग और पुलिस चालक के पास आने वाले फोन की जांच कर शराब मंगवाने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *