जमुई : बिहार में जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि इस्लामनगर इलाका निवासी जितेंद्र चौधरी (28) का विवाद शनिवार की रात पत्नी से हो गया। इसके बाद जितेंद्र ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने बताया घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
