गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाइवा-ऑटो रिक्शा की टक्कर : 1 की मौत, तीन घायल

भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के रंगरा चौक थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या -31 पर हाइवा और ऑटो रिक्शा के बीच हुए टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मृतक की पहचान शंकर पंडित के रुप में हुई है जो खगड़िया जिले के राकोड़ी गांव का रहने वाला था। हादसे के समय वह ऑटो रिक्शा से अपने परिवार के साथ कटिहार जिले के समेली क्षेत्र से रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रंगरा चौक क्षेत्र के मदरौनी गांव के पास सामने से आये एक हाइवा ने टक्कर मार दी।
सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में शंकर पंडित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को घायल अवस्था में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। इस बीच हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ऑटो रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *