गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच गिरफ्तार

छपरा : बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब बरामद करने गयी पुलिस टीम पर हमला करने वाले पांच कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले दिनों देवरिया महतो टोला मुर्गी फार्म के पास अवैध शराब की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर शराब कारोबारियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। पुलिस टीम ने छापामारी कर हमला करने वाले पांच कारोबारी जमदार महतो, धनराज महतो,रामलग्न महतो, सिकंदर महतो, सुजीत पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कारोबारियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *