गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : दो युवकों की मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में सोमवार को अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र के हराजी गांव निवासी मिथलेश कुमार वर्मा का पुत्र जितेंद्र कुमार वर्मा (28) अपने गांव के ही वीरेंद्र ठाकुर के पुत्र मिथलेश कुमार (25) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। ‌इसी दौरान राजा चौक के समीप अनियंत्रित वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।इस घटना में जितेंद्र कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान मिथलेश कुमार की भी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *