गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हत्या मामले में दो गिरफ्तार

सहरसा : बिहार के सहरसा जिले में महिषी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पंद्रह में बच्चों के बीच हुए झगड़े में कुल्हाड़ी के वार से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान आज हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि महिषी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पंद्रह बच्चों के बीच हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि इसमें परिजन भी शामिल हो गए। झगड़े के क्रम में दूसरे पक्ष के लोगों ने चौथी साह के गार्डन पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सदर अस्पताल, सहरसा में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में इसी थाना क्षेत्र के महिषी गांव का कालीचरण चौधरी और उसका पुत्र आशीष कुमार शामिल है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सूत्रों ने बताया कि इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पार रखकर गोरहो चौक को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *