गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दम्पति की मृत्यु

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव कस्बे में आज एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक दंपति की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार गलत साइड से जा रही तेज रफ्तार कार ने गांधी चौक में सफाई कर्मचारी महिला भारती और उसके पति मुकेश को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी। इसके बाद एक मवेशी को चपेट में ले लिया। बताया गया है कि वाहनचालक सुबोधी सोनी को झपकी लगने के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना में कारसवार सराफा व्यापारी सुबोध सोनी, उनकी मां और तीन बहनों को भी चोट आई हैं। इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के चलते मृतकों के परिजनों और कुछ लोगों ने उन्होंने सराफा व्यापारी के घर पथराव कर दिया। पुलिस बल ने तत्काल वहां पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *