भोपाल : अभिनेता और टीवी सीरियल रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की। गाेविल मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री श्री मिश्रा से मुलाकात के लिए यहां उनके निवास पर पहुंचे, जहां उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
