गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जालंधर में दो चोर गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिये पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को 48 घंटे के भीतर दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के एक मामले को सुलझा लिया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सोमवार की शाम को पुलिस को जगतपुरा के पास एक किराना दुकान से 60 हजार रुपये की चोरी की शिकायत मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। श्री शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि चोरी की वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया है, जिसके बाद पुलिस पार्टियां उनकी तलाश में जुट गयी।
शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर मंगलवार को आई.पी.सी. धारा 380/411 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आखिरकार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान उपकार सिंह उर्फ ​​जतिन पुत्र अरुण कुमार निवासी अजीत नगर जालंधर और विक्रांत उर्फ ​​भोला पुत्र अशोक कुमार निवासी दौलतपुरी जालंधर के रूप में हुयी है।
पुलिस आयुक्त ने दुकान से चोरों द्वारा चुराये गये 9600 रुपये भी बरामद कर लिये हैं।उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ सुरक्षा सुनिश्चित करना कमिश्नरेट पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस नेक कार्य के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुकरणीय कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *