गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने यह जानकारी मंगलवार दी। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक से पहले भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। श्री कंवर ने बताया कि शहीदों के 18 आश्रितों को नौकरी देने की मंजूरी दी है, जो किन्हीं कारणों से समय पर नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार किसान को अपने खेत से स्वयं के उपयोग के लिए भरत हेतु उठाई जाने वाली मिट्टी की रायल्टी 200 रुपये अब नहीं देनी होगी और न ही सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता होगी, उन्हें मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जानकारी अपलोड करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *