श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को एक यात्री वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम से कम 14 यात्रियों को लेकर एक यात्री कैब बोनियार से उरी के सीमावर्ती इलाके लाघमा बुजिथला गांव जा रही थी। एक अधिकारी ने कहा, “कैब सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गयी, जिससे आठ लोगों की मौत हो गयी। छह घायल यात्रियों को बारामूला के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।” अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
