श्री नगर : जम्मू स्थित वैष्णो देवी की पहाड़ियों पर गुरुवार को इस मौसम का पहला हिमपात हुआ। मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी ने आज बताया की जम्मू के मैदानी भागों में वर्षा हुई, जबकि रियासी जिले में कटरा कस्बे के त्रिकूट पहाड़ी पर स्थित वैष्णो देवी मन्दिर पर इस मौसम का पहला हिमपात हुआ। खराब मौसम के बीच श्रद्धालु ‘जय माता दी’ के जयकारा लगाते हुए माता रानी की मंदिर की ओर बढ़ते जा रहे हैं। वैष्णो देवी की पहाड़ियों पर करीब दो से तीन इंच तक हिमपात दर्ज किया गया, जिससे हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित रही। तीस जनवरी को करीब12 हजार तीर्थयात्रियों और 31 जनवरी को लगभग 11 हजार तीर्थयात्रियों ने वैष्णो देवी के दर्शन किए। यहां तीन-चार फरवरी को हल्की बारिश या हिमपात के आसार हैं।
