गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड के चार जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, अलर्ट

देहरादून : मौसम विभाग ने रविवार अपराह्न उत्तराखंड के चार जिलों और पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला तथा किन्नौर जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर हिमस्खलन का पूर्व अनुमान व्यक्त किया। इसके बाद, इन स्थानों पर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले तथा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर एवं शिमला में अगले चौबीस घंटे के दौरान, हल्के खतरनाक हिमस्खलन की आशंका व्यक्त की गयी है। इस सूचना के बाद, उपरोक्त क्षेत्रों मे राहत बलों के साथ आम जनता को सुरक्षित स्थानों पर रहने का परामर्श जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *