गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अजमेर दरगाह पर प्रेस कांफ्रेंस करने की अनुमति नहीं दी

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के अतिरिक्त जिलाधीश (शहर) जगदीश प्रसाद गौड़ ने महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह परमार को अजमेर में प्रेस कांफ्रेंस की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। श्री परमार ने ‘अजमेर दरगाह नहीं, पवित्र हिन्दू मंदिर है’ विषय पर अजमेर में पत्रकार वार्ता की अनुमति चाही थी। जिला एवं पुलिस प्रशासन से पत्र व्यवहार भी किया लेकिन अनततः शनिवार को उन्हें लिखित पत्र के जरिये सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से अनुमति देने से मना कर दिया गया।
श्री परमार के नाम जारी पत्र में प्रेस वार्ता से शांति और कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ने की सम्भावना भी जताई गई है। साथ ही अजमेर में विश्वविख्यात ख्वाजा साहब की दरगाह का भी हवाला दिया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री परमार अजमेर में प्रेसवार्ता के माध्यम से उक्त विषय पर अपनी बात रखना चाहते थे और दिल्ली से अजमेर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से पत्र व्यवहार कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *