गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुर्मू के जयपुर पहुंचने पर भजन लाल ने किया स्वागत

जयपुर : द्रौपदी मुर्मू के मंगलवार शाम जयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। मुर्मू का श्री शर्मा ने सांगानेर हवाई अड्डे पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। बाद में राष्ट्रपति के राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका अभिनंदन और स्वागत किया। इस अवसर पर श्री मिश्र ने राजभवन में उनकी अगवानी करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। राष्ट्रपति ने इस दौरान श्री मिश्र की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *