गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस हवलदार की गोली मारकर हत्या

सोनीपत : हरियाणा में सोनीपत जिले में पुलिस थाना मोहाना में तैनात हवलदार प्रमोद की सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार प्रमोद रोहतक जिले के गांव जसिया के निवासी थे और सोनीपत जिले में थाना मोहाना में तैनात थे। वह सोमवार को ड्यूटी पर थे और देर रात थाने से निकले थे। रात लगभग साढ़े 12 बजे डायल 112 की टीम ने रोहतक – पानीपत हाईवे स्थित गांव रुखी के निकट प्रमोद का रक्तरंजित शव देखा। उन्हें सीने में गोली मारी गई थी। शव हाईवे के साथ कच्चे रास्ते में पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *