गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

सुपौल : बिहार में सुपौल जिले के भपटियाही थाने के के लालगंज गांव में पुलिस ने छापामारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास देसी पिस्तौल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने शुक्रवार को यहां बताया कि जानकारी मिली थी कि एक मकान में दो अपराधकर्मी छिपे हुए हैं । इसी आलोक में वहां छापेमारी की गई तो आशीष कुमार और सियाराम यादव पकड़े गए।

आशीष कुमार जिले के राघोपुर थाने के कौरियपट्टी गांव का रहने वाला वाला है । जबकि सियाराम यादव भपटियाही थाने के मुरली गांव का है । यादव ने कहा कि सियाराम के पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किए गए है। तथा आशीष कुमार पर लूट, डकैती के मामले में पूर्व से आरोपी है । गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *