गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपराध की योजना बन रहे आठ अपराधी गिरफ्तार

छपरा : बिहार में सारण जिले के अमनौर और नयागांव थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे आठ अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने शनिवार को बताया कि अमनौर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अमनौर सुल्तान स्थित स्टेट ट्यूब वेल के समीप से अपराध की योजना बना रहे पहाड़पुर गांव निवासी गोलु कुमार प्रसाद, अमनौर हरनारायण गांव निवासी अभय कुमार, विक्की कुमार,गरौल गांव निवासी मिथुन कुमार यादव, रोहित कुमार, सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 02 देशी कट्टा,03 कारतूस, 01 खोखा, 01 लूट की मोबाइल अन्य 05 मोबाइल और 1150 रुपए मिले हैं।
वहीं, दूसरी तरफ नयागांव थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शेखडुमरी मस्जिद के समीप से पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के शगुना मोड़ निवासी अपराधी संजय नट और जितेंद्र नट को 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस,01 चाकू 01 लोहा कटर मशीन,01 स्कार्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *