गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिहारवासियों के सहयोग से नया बिहार बनाएंगे

राजगीर : तेजस्वी यादव ने आज कहा कि उनके पास बिहार के विकास का विजन है और बिहारवासियों के सहयोग से नया बिहार बनेगा। यादव ने शनिवार को नालंदा जिले के एकंगरसराय में जनविश्वास यात्रा के दौरान कहा कि उनके पास बिहार के विकास का विजन है और बिहार के लोगों के सहयोग से नया बिहार बनाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा के लोगों से हाईजैक हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ना विचारधारा, ना सिद्धांत और ना ही नैतिकता बची है।
राजद नेता कहा, “ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते थे कि 10 लाख को नौकरी देना संभव है। हमने बिहार में 17 महीने उप मुख्यमंत्री रहते हुए पांच लाख लोगों को नियुक्ति पत्र दिया। नियोजित शिक्षकों को राज्यकमी का दर्जा दिया वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आगे बढ़ाने का भी काम किया।” उन्होंने लोगों से आगामी तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली रैली में भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *